फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन में ऊना की झोली में 55 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ दिन में ऊना की झोली में 55 करोड़
विज्ञापन

सभी घोषणाओं पर अमल से बदलेगी तकदीर, कई योजनाओं पर काम शुरू तो कई प्रगति पर
ऊना के बाशिंदों को टोल बैरियर टैक्स से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार को सत्ता संभाले 100 दिन पूरे हो रहे हैं। सौ दिनों की इस मौजूदा सरकार में सीएम जयराम ठाकुर ने अपने ऊना जिला के पहले दौरे के दौरान ही कुल 55 करोड़ के तोहफे बांटकर कर ऊना की जनता के दिलों में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऊना के लिए 55 करोड़ की जो घोषणाएं हुई हैं, उनमें से कुछेक विकास योजनाओं पर काम शुरू भी हो चुका है, बाकी की घोषणाओं को जमीन पर उतारने की कवायद प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है। उन घोषणाओं को कब तक धरातल पर लागू करवा दिया जाएगा, यह देखना होगा। बसदेहड़ा में कॉलेज को जमीन मिलते ही पांच करोड़ देने, बहडाला के सरकारी स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने को 40 लाख, बसदेहड़ा स्कूल में भवन निर्माण को 40 लाख, ऊना में तीस किलोमीटर सड़कों की टारिंग तथा उन्हें पक्का करने को 2.15 करोड़, मैहतपुर-बसदेहड़ा में कम वोल्टेज दूर करने को 2.17 करोड़, संतोषगढ़ क्षेत्र में कम वोल्टेज सुधार को 3.74 करोड़, सांसद आदर्श गांव देहलां में बिजली वोल्टेज में सुधार को 45 लाख, क्षेत्र के कई गांवों में वोल्टेज सुधार के लिए 1.60 करोड़ रुपये, अपर देहलां पंचायत में स्टेडियम को एक करोड़, मैहतपुर में आईटीआई शुरू करने, बसदेहड़ा में स्टेडियम निर्माण को एक करोड़, पीएचसी बसदेहड़ा को सीएचसी का दर्जा देने, बसदेहड़ा में बीएमओ कार्यालय खोलने, सासन स्कूल को जमा दो तथा झूड़ोवाल स्कूल हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाने तथा सरकारी बसोली में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने की जो घोषणाएं की है, उन्हें धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो चुकी है। सीएम जयराम ठाकुर ने टोल बैरियरों पर हिमाचल नंबर के छोटे वाहनों को छूट देकर जनता का दिल जीतने का काम किया है। खासकर 13 बैरियर वाले ऊना जिला को इससे सबसे ज्यादा राहत मिली। पेखुबेला में पेयजल योजना को 50 लाख, झूड़ोवाल पंचायत भवन निर्माण को 25 लाख और शौचालय निर्माण को 10 लाख, बडैहर पंचायत के लिए 15 लाख, विभिन्न पंचायतों में 185 सोलर लाइट लगाने के लिए 31 लाख, बडैहर स्कूल की चार दिवारी को 15 लाख और लमलेहड़ा पंचायत में खेल मैदान सुधारने को तीन लाख की घोषणा अपने दौरे के दौरान की थी। मौजूदा सीएम ने नगनोली में हरिजन बस्ती के संपर्क मार्ग निर्माण को 2.80 करोड़, पंजावर-बाथड़ी सड़क निर्माण को 1.28 करोड़, संतोषगढ़ पोलियां से बट्ट कलां सड़क निर्माण को 1.20 करोड़, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सुब्बोयाणा-बालीवाल सड़क निर्माण समेत अन्य सड़कों की मरम्मत को तीन करोड़, बीत सिंचाई योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करवाने के साथ क्षेत्र में 25 ट्यूबवेल लगाने की भी बड़ी घोषणा की थी। रावमापा पंडोगा और पालकवाह में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने के साथ कमांड विकास निधि के तहत छह करोड़ की अतिरिक्त राशि मुहैया करवाने का भी वादा किया है। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण को 5.20 करोड़ देने की भी बड़ी घोषणा की थी। गगरेट क्षेत्र को एसडीएम कार्यालय, 20 ट्यूबवेल, लोहारली-चुरूडू़ पुल निर्माण के लिए परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। इन सभी घोषणाओं पर अमल के लिए कवायद शुरू करने का दावा है।

भाजपा ने घोषणाएं कर उन्हें पूरा करके दिखाया : सत्ती
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि चुनावों के दौरान जो घोषणाएं की थीं, उन पर सरकार ने पहले ही साल काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस लोगों को गुमराह कर महज घोषणाएं ही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यों का श्रेय ले रही भाजपा : रायजादा
सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ने एक भी घोषणा नई नहीं की है। ऊना में सीएम ने कांग्रेस के पुराने कार्यों को नई बोतल में पुरानी शराब डालने की कोशिश की है। टोल बैरियर का मुद्दा भाजपा सरकार की देन थी। सरकार ने अभी तक तारीफ लायक कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें