ऊना।
राजकीय उच्च विद्यालय त्यूड़ी में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। स्कूल मुख्याध्यापक हरीश साहनी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपनी कहानी स्वास्थ्य की निशानी प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने ऐसी कहानियां लिखीं और मंच पर प्रस्तुत की जिसमें मानव के बीमार होने से और उनके निजात के तरीके बताए।
अपनी कहानी स्वास्थ्य की निशानी प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की अमनप्रीत ने पहला, आठवीं कक्षा की सोनिका ने दूसरा और छठी के छात्र विशाल सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता में ज्योति सैनी ने पहला, कुसुम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार के कदमों को नाकाफी बताने के लिए विपिन ने प्रथम तथा रजनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तीसरी प्रतियोगिता निर्जीव भी देते संदेश में विशाली, दिपाली, जागृति, रीना, प्रिया, पूजा, सुमित, अनिकेत, गणेश, विपिन, आशु, प्रशांत और अजय ने मधुमेह रोगियों के अपशिष्ट सिरिंज और टेस्टिंग स्ट्रिप से कलाकृतियां बनाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर हरदीप सिंह, रवि कुमार, विनोद ठाकुर, कमल किशोर, रामपाल, जसविंद्र कौर और गुरमेल चंद उपस्थित थे।
जेएस विस्डम स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। स्कूल प्रबंधक सुनील चौधरी ने बच्चों को व्यक्तिगत सफाई के प्रति जागरूक किया। स्कूल चेयरमैन जगदीश चौधरी, स्कूल के प्रबंधक सुनील चौधरी मौजूद थे। डाइट देहलां में भी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉ. निखिल ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. निखिल ने प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं में स्वस्थ आदतें, स्वस्थ नजरिया तथा स्वस्थ जीवन शैली विषयों पर भाषण प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई।
भाषण प्रतियोगिता में कविता ठाकुर ने पहला, रोमा ने दूसरा तथा अंजली कौंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मानसी व सुनयना को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, अनुबाला द्वितीय व मनीषा चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नीलम व अंजु वाला को सांत्वना पुरस्कार दिए। प्रशिक्षुओं को डॉ. निखिल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कांता ठाकुर, गोपाल कृष्ण, कंचन तथा जेबी सिंह मौजूद थे।