फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर में एनएच के किनारे फैंका जा रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय नगर परिषद एक ओर प्रवेशद्वार मैहतपुर को स्वच्छ बनाने के अभियान को गति देने में लगा है, वहीं कस्बे के ही कुछ कारोबारी कचरा फेंक कर नगर परिषद के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। एनएच किनारे सरेआम फेंके जा रहे इस कचरे से प्रदूषण फैल रहा है। जल्द ही नगर परिषद ने सख्त कदम न उठाए तो यह बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। गत दिनों होली खड्ड के गंदे पानी का जायजा लेने आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आला अफसरों ने भी एनएच किनारे शराब कारखाने के सामने गंदे पानी के डिस्चार्ज प्वाइंट के निकट बढ़ रहे कचरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस कचरे को भी क्या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ही हटवाएगा।

वहीं मुख्य बाजार में चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच के किनारे अंग्रेजी शराब बनाने वाले कारखाने के सामने पुल के किनारे चमड़ा, रैक्सीन और बैग आदि के कारोबारी कचरा फेंक रहे हैं। बरसात होने पर यह कचरा बदबू की वजह बनता है जिससे प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह क्षेत्र नगर परिषद के वार्ड एक के तहत है। मेन सड़क के किनारे दिनोंदिन बढ़ रहे कचरे की वजह को प्रदूषण विभाग ने बेहद खतरनाक माना और कहा कि अगर ऐसे ही यह बढ़ता गया तो विकट स्थिति पैदा हो सकती है। आसपास बसे लोगों ने कहा कि सड़क किनारे कचरा फेंकने पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीक्षण अभियंता डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कचरा न फेंका जाए, इसके लिए नगर परिषद को विचार करना होगा। हर काम को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तो नहीं कर सकता।
विज्ञापन


नगर परिषद उठाएगा सख्त कदम : चंदेल
नगर परिषद अध्यक्ष मंजू चंदेल ने कहा कि जल्द इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर डस्टबिन रखे हैं। लोग उनमें कचरा डालने के बजाय सड़क के किनारे फेंक देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें