फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर मेन बाजार में राहगीरों को मिलेगा फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर(ऊना)।
मुख्य बाजार में पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। एनएच विभाग ने राहगीरों की सुरक्षा के लिए मुख्य सड़क के दोनों ओर दुकानों के आगे पीली लाइन तक चार मीटर स्थान में पेवर लगाने का काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इससे राहगीरों को सुरक्षित जगह पर चलने की सुविधा मिलेगी। रविवार को एनएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने स्थानीय प्रमुख लोगों की मौजूदगी में कार्य को शुरू करवाया।

राजेश कुमार की मानें तो प्रवेशद्वार से मुख्य सड़क के दोनों ओर चार मीटर पेवर लगाए जाएंगे। पहले चरण में 300 मीटर तक काम होगा, उससे आगे चरणबद्ध ढंग से इस काम को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेन बाजार में एनएच के किनारों पर लगाई पीली लाइन से बाहर दुकानों के आगे के स्थान को पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए सुरक्षित किया जाएगा। इस चार मीटर के दायरे में कोई भी कारोबारी अपना किसी भी तरह का सामान रखने का हकदार नहीं होगा। इस नियम की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन


राजेश कुमार के मुताबिक कारोबारियों की दुकानों के आगे बनाए छज्जों को इसी मकसद से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की यह शिकायत रही है कि उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है। कहा कि फुटपाथ पर किसी को भी किसी तरह का सामान रखने, रेहड़ी फड़ी लगाने की इजाजत नहीं होगी। इस मौके पर उद्यमी बलराम चंदेल, पवन कुमार, राजेंद्र मेनन, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, विनोद, विपिन, सतीश, पुलिस टीम में राहुल, रणजोत सिंह, मोहम्मद अरवर, मुकेश शर्मा और यातायात प्रभारी निर्मल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुकानों के आगे लगे टीन के छज्जों को हटाया
मैहतपुर में रविवार को हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मेन बाजार में दुकानों के आगे लगे टीन के छज्जों को हटाया। हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि कारोबारियों का इस कार्य में पूर्ण सहयोग मिल रहा है और लोग खुद शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए जाने की योजना में पूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें