फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

511 युवतियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

Sun, 03 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के िलए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झलेड़ा स्थित पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन महिला कांस्टेबल बनने के लिए 1059 महिला अभ्यर्थियों ने मैदान में पसीना बहाया। सुबह से ही महिला अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन


एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि दस्तावेज निरीक्षण के दौरान ही 5 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। जबकि, 223 युवतियां कद पूरा न होने के चलते बाहर हो गईं। 320 को शारीरिक परीक्षा में पास न होने के कारण बाहर जाना पड़ा। इस तरह कुल 548 युवतियों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान डिसक्वालीफाई कर दिया गया। 511 युवतियों ने ग्राउंड टेस्ट पास कर लिया है। एसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अभी तक पुरुष कांस्टेबल के पदों के लिए 6105 युवक अभ्यर्थी पहुंचे हैं।

इनमें से 48 को दस्तावेज पूरे न होने के कारण बाहर किया गया। 606 कद पूरा न होने के कारण, 513 छाती कम होने के कारण 1820 ग्राउंड टेस्ट में फेल होने के कारण बाहर हो गए। जबकि, 28 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में पहुंचे ही नहीं। वहीं, 3015 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट पास कर लिया है। उन्होंने बताया कि विभाग के आईजी और भर्ती समिति के चेयरमैन हिमांशु मिश्रा की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें