फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी पर 500 मीटर लंबा पुल अंतिम चरण में

विज्ञापन
ज़िला के पांचों विधान सभा क्षेत्रों को जोड़ने के साथ–साथ हिमाचल-पंजाब को जोड़ता विकास का नया अध - फोटो : गांव में शिविर लगाकर बीमार लोगों का इलाज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

ऊना-पंजाब को जोड़ेगा नया विकास सेतु
43 करोड़ की लागत से बन रहा लोहारली-चुरूड़ू पुल देगा पर्यटन को रफ्तार
व्यापार और धार्मिक यात्रा को नई रफ्तार


संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में ऐतिहासिक स्वां नदी पर बन रहा गगरेट क्षेत्र का पहला सबसे लंबा लोहारली-चरूडू पुल लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है और युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी है। 500 मीटर लंबा यह पुल लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है और वर्ष के अंत तक इसके आवागमन के लिए लोकार्पित होने की संभावना है। बीच में बरसात के चलते कार्य कुछ समय धीमा हो सकता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी इसे समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। यह पुल न केवल ऊना जिला के बाशिंदों के लिए लाभदायक होगा बल्कि सीमावर्ती पंजाब के हजारों लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा। यह ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को सीधे जोड़ते हुए पंजाब के होशियारपुर जिले के क्षेत्रों से भी आवागमन को सरल बनाएगा। धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पुल किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। यह सदाशिव मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध, छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी और पीर निगाह जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ प्रदेश की अन्य धार्मिक व पर्यटक स्थलों तक पहुंचने का रास्ता सुगम बनाएगा। इसके जरिये पंजाब और ऊना ज़िला के श्रद्धालु और पर्यटक यात्रा को सरलता से पूर्ण कर सकेंगे। स्थानीय व्यापारियों, किसानों और पर्यटकों के लिए यह पुल एक बड़ी सौगात साबित होगा। माल ढुलाई आसान होगी, बाजारों तक सीधी पहुंच बनेगी और धार्मिक पर्यटन से जुड़े छोटे-बड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। पंजाब के व्यापारी भी हिमाचल की मंडियों और पर्यटक स्थलों से सीधे जुड़ सकेंगे। इस पुल के निर्माण को साकार करने का श्रेय गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से ज़िला भर के लोगों का यह सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
गगरेट विधानसभा क्षेत्र का पहला सबसे लंबा यह पुल जहां अनुभवी और कुशल इंजीनियरों एचजी कौशल दिनेश जसवाल और गौरव शर्मा की देखरेख में निर्मित हो रहा है। एजेंसी के प्रोपराइटर सतीश शर्मा धुसाड़ा ने बताया कि इस पुल के निर्माण में वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया जा रहा है और उच्चतम गुणवत्ता के स्तर को मेंटेन किया जा रहा है। स्थानीय होने के नाते उनका प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियां भी इस पुल का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें