फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना शहर में एनएच किनारे 50 फीसदी से अधिक ने खुद छोड़े अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में फुटपाथ के लिए तीन किमी के दायरे में हुई निशानदेही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में एनएच किनारे फुटपाथ के लिए की गई निशानदेही में पाए गए अवैध कब्जे खुद ही कब्जाधारकों ने हटाना शुरू कर दिए हैं। अब तक करीब 50 फीसदी से अधिक लोगों ने खुद ही कब्जे हटाने में समझदारी दिखाई है। इन लोगों ने निशानदेही के अनुसार अस्थायी और स्थायी स्ट्रक्चर को पीछे कर लिया है।
विज्ञापन

ऊना शहर में लोक निर्माण विभाग नेशनल हाइवे विंग के नोटिस के बाद कुछ अवैध कब्जाधारियों ने निशानदेही के अनुसार कब्जा हटा लिया है। जबकि, कुछ कब्जाधारक अभी तक कब्जा नहीं हटा रहे हैं। इन पर अब सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जा सकती है। नोटिस में भी इन्हें खुद कब्जा हटाने के लिए कहा गया है, ऐसा न करने पर विभाग की ओर से कब्जा हटाया जाएगा। जिन कब्जाधारकों की ओर से कब्जा हटाया जा रहा है, उनकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग एनएच विंग बना रहा है। बता दें कि जिला मुख्यालय ऊना में एनएच किनारे अवैध कब्जों और फुटपाथ के लिए निशानदेही करवाई गई थी। इसमें शहर में तीन किलोमीटर के दायरे में 111 अवैध कब्जे (अतिक्रमण) मिले थे। इनमें स्थायी और अस्थायी स्ट्रक्चर दोनों तरह के अवैध कब्जे मिले हैं। इन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ऊना शहर के रोटरी चौक के समीप एनएच किनारे एकतरफ दुकानों के भीतर तक निशानदेही के निशान लगाए गए हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग एनएच विंग के एसडीओ राजेश ने बताया कि अब तक करवाई गई निशानदेही में मिले अवैध कब्जों में से 50 फीसदी से अधिक ने स्वयं ही कब्जा हटा लिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें