फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहड़ जस्वां में 4.5 करोड़ की पेयजल योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
ठठल में पेयजल योजना का लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री। स्रोत  :  डीपीआरओ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने मोटर का स्विच ऑन कर शुरू की पानी की सप्लाई
विज्ञापन

महिला के कलश में पानी भरकर योजना की औपचारिक शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। अंब के बेहड़ जस्वां में शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे शुरू होना था। जल शक्ति विभाग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए पहले से तैयारियां पूरी कर ली थीं। विभाग ने मौके पर एक स्टॉल भी लगाया, जहां योजनाओं की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब 2.50 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला भाजपा अध्यक्ष देसराज गौतम, उपायुक्त जतिन लाल और एसपी अमित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में दो पौधे लगाए और मोटर का स्विच ऑन करके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू की। पास ही लगे नल से स्थानीय महिला के कलश में पानी भरकर योजना की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3.20 बजे उपमुख्यमंत्री और अन्य अधिकारी बेहड़ जस्वां स्कूल पहुंचे। बीडीसी सदस्य राजपाल शर्मा, पेंशनर्स संघ और स्कूल प्रशासन ने उनका स्वागत किया।
अधिकारियों को लगाई फटकार
मंच पर स्वागत भाषण के दौरान बीडीसी सदस्य राजपाल शर्मा ने क्षेत्र की कुछ मांगें रखीं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि स्कूल के लिए पेयजल कनेक्शन पर ऑब्जेक्शन लगा दिया गया है। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन के भीतर पेयजल सप्लाई शुरू होनी चाहिए। पानी पिलाना पुण्य का कार्य है, लेकिन सड़क को लेकर भी ऑब्जेक्शन लगाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को इस समस्या का जल्द हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। पूरा आयोजन शाम करीब पौने पांच बजे तक चला और अंत में मेहमानों एवं स्थानीय लोगों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें