फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के दर तीन दिन में चढ़ा 41 लाख का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में पिछले तीन दिनों में मां के भक्तों की अच्छी चहलपहल देखने को मिली है। वीरवार से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि बनी रही। पिछले तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही करीब 80 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ मंदिर में इन तीन दिनों में न्यास को 41 लाख रुपये की नकदी चढ़ावे में प्राप्त हुई है।
मां के दर्शनों के लिए तीन-चार दिनों से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मैड़ी मेले के समापन के चलते भी भक्तों की भीड़ चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी है। मां के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए हुए हैं। उन्होंने बताया होली की छुट्टी और रविवार का दिन होने के कारण भक्तों की आवाजाही लगातार मां के दर बनी रही और मन्दिर न्यास को तीन दिनों में 41 लाख 98 हजार रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 12 लाख 90 हजार 116 रुपये, शनिवार को 12 लाख 43 हजार 358 रुपये और रविवार को 16 लाख 64 हजार 598 रुपये की नकदी चढ़ावे में मंदिर न्यास को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें