फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के 30 स्कूलों को 40-40 फ्लैग स्टिकर जारी

Sat, 02 Nov 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारत स्काउट एंड गाइड ने 7 नवंबर को फ्लैग डे सेलिब्रेट करने के लिए स्टिकर जारी कर दिए हैं। ऊना जिला के 30 स्कूलों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय ने 40-40 फ्लैग स्टीकर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

5 नवंबर तक चयनित किए गए स्कूलों को फ्लैग स्टिकर का वितरण करना अनिवार्य होगा और शत-प्रतिशत वितरण के लिए स्कूलों में गठित किए गए स्काउटस, गाइड्स, रॉबर्स रेंजर्स और डीओसी डीटीसी सहित अन्य क्लब का सहयोग लिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से फ्लैग स्टीकर की सप्लाई पहुंच चुकी है। कब्स बुलबुल स्काउटस, गाइडस रोबर्स रेंजर्स और अन्य के सहयोग से इसका वितरण किया जाएगा। प्रत्येक स्टीकर के वितरण के रूप में 10 रुपये का शुल्क अर्जित किया जाएगा।
उन्होंने इस संदर्भ में चयनित किए गए स्कूल प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं और प्रत्येक स्कूल को 40-40 फ्लैग स्टीकर वितरित कर दिए हैं, जिसमें अंबोटा, अंबेहडा, बालीवाल, अरलू, बढेडा, बेहडाला, भरवाईं, बटकलां, चक्क सरायं, चलोल, चडतगढ़, चिंतपूर्णी चूरूडू, देहलां, डंगोली, दुलेहड, गगरेट, हीरां, ईसपुर, कांगड़, कटोहडा खुर्द, खड्ड, ललडी मुबारिकपुर, नगनोली, कुठार कलां, नंगल कलां,संतोषगढ़ गर्ल्ज, समूर कलां, ठठल सहित 30 स्कूल शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फ्लैग स्टिकर का वितरण करने के बाद ₹10 के रूप में शुल्क प्रति स्टीकर नकद अर्जित करना होगा और वह संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों को 31 दिसंबर तक यथासंभव जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें