ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जिला ऊना में 249 पंचायतों में से 244 पंचायतों, पांच पंचायत समितियों के 109 वार्डों में से 107 वार्डों तथा 17 जिला परिषद वार्डों के लिए तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला के कुल 669 मतदान बूथों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इनमें 391 मतदान बूथ संवेदनशील तथा 278 मतदान बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार विकास खंड अंब में कुल 151 मतदान बूथों में से 93 संवेदनशील तथा 58 अति संवेदनशील हैं। विकास खंड बंगाणा में 53 मतदान बूथों में से 46 संवेदनशील एवं सात अति संवेदनशील, गगरेट में 181 मतदान बूथों में से 114 संवेदनशील तथा 67 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
इसी प्रकार हरोली विकास खंड में 118 मतदान बूथों में से 56 संवेदनशील एवं 62 अति संवेदनशील तथा ऊना विकास खंड में 166 मतदान बूथों में से 82 संवेदनशील एवं 84 अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।
चुनाव के प्रथम चरण में 138 मतदान बूथ संवेदनशील तथा 89 अति संवेदनशील रहेंगे।
द्वितीय चरण में 146 मतदान बूथ संवेदनशील एवं 101 अति संवेदनशील और तृतीय एवं अंतिम चरण में 107 मतदान बूथ संवेदनशील एवं 88 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। स