ऊना। जिले में प्लस पोलियो अभियान के तहत मंगलवार को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। मंगलवार को कुल 3617 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। बीते सोमवार को 4647 बच्चों को दवा पिलाई गई थी। अभी तक कुल 49,719 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. अंजू बहल ने बताया कि सभी बच्चों को कवर किया जा रहा है। बता दें कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला ऊना में 0-5 वर्ष आयु वर्ग के 56,608 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। ग्रामीण क्षेत्र के 46,576 और शहरी क्षेत्रों के 10,032 शिशुओं को पोलियो की डोज दी जानी थी।