फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-अंब हाईवे के किनारे ढाबे से पकड़ा 340 लीटर पेट्रोल-डीजल

Wed, 22 Apr 2026 09:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
धुसाडा में पकड़ी गई पेट्रोल डीजल की खेप। संवाद
विज्ञापन
ऊना। ऊना-अंब नेशनल हाईवे के किनारे धुसाड़ा में स्थित एक ढाबे पर मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने दबिश देकर अवैध तरीके से रखा 340 लीटर पेट्रोल-डीजल पकड़ा। बताया जा रहा कि ढाबे में बरामद तेल की खेप में 195 लीटर डीजल और 145 लीटर पेट्रोल शामिल है। पकड़े गए तेल की कीमत करीब 30,250 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें सामने आया कि ढाबे में बिना किसी वैध दस्तावेज के ज्वलनशील ईंधन स्टोर किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल का अवैध भंडारण आवश्यक वस्तु अधिनियम और पेट्रोलियम अधिनियम के स्पष्ट उल्लंघन के तहत आता है, जो जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे ईंधन को कब्जे में लिया और ढाबा मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा कि यह ईंधन कहां से लाया गया और किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना लाइसेंस ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण न केवल गैरकानूनी है बल्कि बड़े हादसे को न्योता देना भी है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

-



कई स्थानों पर चल रहा खेल

सूत्रों के अनुसार ऊना के पेखुबेला स्थित आईओसीएल टर्मिनल से प्रदेशभर के लिए पेट्रोल व डीजल की सप्लाई होती है। इस दौरान कई वाहन चालकों ने तेल की अवैध बिक्री के लिए ठिकाने बनाए हुए हैं, जहां सस्ते भाव में गाड़ियों से तेल चुराया जाता है। इसके बाद उन स्थानों से तेल का अवैध तरीके से भंडारण कर उसे आगे बेचा जाता है। इसके लिए ढाबे जैसे स्थानों को चुना जाता है, जहां अन्य मालवाहक वाहनों के चालक भी रुकते हैं। उन्हीं चालकों को पेट्रोल पंप से सस्ते दाम पर तेल उपलब्ध करा दिया जाता है। बताया जा रहा कि इस खेल को इतने शातिर तरीके से अंजाम दिया जा रहा कि सेंसर और आधुनिक लॉक प्रणाली भी नाकाफी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस इसे खंगालने में जुटी है कि पूरे खेल में किस प्रकार तकनीक को मात देकर तेल चुराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें