फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाबा बोदल शाह मंदिर के मैदान के विकास के लिए दिए 25 लाख रुपये

Fri, 25 Sep 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा/ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली स्थित बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। वह वीरवार को बाबा बोदल शाह छिंज मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बाबा बोदल शाह मंदिर के भवन, परिसर और हाल के निर्माण की सराहना की और इसके लिए मेला समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंदिर और मेले से जुड़े ऐसे आयोजन क्षेत्र की आस्था और सामाजिक परंपराओं से जुड़े हैं। बाबा बोदल शाह छिंज मेला लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए आपसी मेलजोल का अवसर रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दंगल के आयोजन के लिए दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में एक लाख रुपये का चेक मेला समिति को भेंट किया। छिंज मेले में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें