फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंडर-19 प्रतियोगिता में आलू-प्याज तौलने वाली मशीन से हुआ खिलाड़ियों का भार चेक

Fri, 25 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना के इंदिरा मैदान में चल रही स्कूली अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के भार की जांच का अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का वजन जांचने के लिए ऐसी इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन इस्तेमाल की गई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर आलू-प्याज और अन्य सब्जियों का वजन करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

भार जांच के दौरान खिलाड़ी एक-एक कर मशीन पर खड़े हुए और उनका वजन दर्ज किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौके पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए भार जांच खेल प्रतियोगिता की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है ताकि निर्धारित आयु एवं भार संबंधी नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की पात्रता सुनिश्चित की जा सके।
इंदिरा मैदान में 25 सितंबर तक चल रही अंडर-19 प्रतियोगिता में हॉकी, कुश्ती और हैंडबाल सहित विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, भार जांच के दौरान इस्तेमाल की गई मशीन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें