फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिन और रात के तापमान में 25 डिग्री का अंतर, सांस के मरीज मुश्किल में

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन 50 के आसपास मरीज पहुंच रहे ऊना के सरकारी अस्पताल
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सुबह के समय सैर और धूम्रपान न करने की दी सलाह
अस्पताल आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या बुजुर्गों की

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में दिन और रात के तापमान में जमीन आसमान का अंतर होने का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इससे बच्चों से लेकर बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। विशेषकर सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए सुबह और देर शाम को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिकित्सकों ने भी सांस से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों को सर्दी के मौसम में बाहर निकलने से मना किया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन 30 से लेकर 50 मरीज सांस से जुड़ी परेशानियों के कारण इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या बुजुर्गों की है। इसके अलावा निजी अस्पताल में भी बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं हुई। इससे सूखी सर्दी की मार गले और फेफड़ों को अपनी जकड़ में ले रही है। बीते दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना ने भी इसे लेकर अधिसूचना जारी कर लोगों को सर्दी के बीच बाहर न निकलने की हिदायत दी थी। ऐसे मरीजों को विशेषकर सुबह की सैर, धूम्रपान और चूल्हे के सामने बैठने से मना किया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो वर्तमान समय में बारिश का होना बेहद जरूरी है। बारिश से ही सर्दी की मार कम होगी और हवा में नमी आएगी। संक्रमण वाली बीमारियों का प्रकोप कम होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
दिन व रात के तापमान में 25 डिग्री का अंतर
ऊना जिले में रात और तड़के सुबह के मुकाबले दिन के अधिकतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हो रहा है। रात के समय जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा रहा वहीं दोपहर का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। दोपहर के समय लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़ रहे हैं और रात व सुबह को खुद को सर्दी से बचाना पड़ रहा है। मौसम में आए इस भारी अंतर से स्थानीय लोग भी हैरान है।
विज्ञापन


कोट्स
सर्दी की दस्तक होने से सांस की बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। खासकर जो लोग सांस की बीमारियों से पहले से पीड़ित हैं, उनकी मुश्किल अधिक हो गई है। ऐसे मरीज स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताई सावधानियों का पालन करें। इसके अलावा किसी प्रकार की समस्या प्रतीत होने पर संबंधित चिकित्सकों से परामर्श लें।
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल ऊनाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें