फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल बस से उतरने समय गिरने पर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल के गांव पस्सीवाल के 13 वर्षीय बालक को सेहरा बांध नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन

पिता और चाचा की पहले हो चुकी है मौत, परिवार ने नहीं करवाई किसी भी तरह की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पस्सीवाल गांव के निकट एक 13 वर्षीय बच्चे राघव शर्मा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बालक जैसे ही अपनी बहन के साथ बस से उतरा तो उसी समय जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उस बच्चे को सिविल अस्पातल पहुंचाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई न करवाने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने बालक को सेहरा बांध दूल्हे के लिवास में अंतिम विदाई दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि परिवार ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं चाही। ऐसे में पुलिस ने भी अपनी जांच आगे नहीं बढ़ाई। बच्चे के पिता व चाचा की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें