फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 24 बुखार और 6 मरीज डायरिया से निकले ग्रस्त

Sat, 16 May 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुक्रवार को 24 बुखार और 6 डायरिया से ग्रस्त मरीज निकले हैं जबकि 571 ओपीडी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया का कहना है कि मौसमी बदलाव के चलते ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ग्रस्त हो रही हैं। शुक्रवार को 340 महिलाएं विभिन्न प्रकार के संक्रमण से ग्रसित होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंची जबकि 167 पुरुष भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
वहीं दूसरी ओर 66 बच्चे शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मौसमी बीमारियों के संक्रमण की चपेट में आने से रोग ग्रस्त पाए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि मौसमी बदलाव को मद्देनजर रखते हुए खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों पर मौसमी बदलाव का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने जंक फूड और बाजारों में भुने तले पक्के खाना खाने से परहेज करने की सलाह दी है और घर में ही संतुलित पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि बीमार होने की सूरत में उबले हुए पानी का सेवन करें। अस्पताल में आकर चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही दवा का सेवन करें। स्वच्छ और साफ सुथरा खाना खाएं। किसी बीमारी की गिरफ्त में आने की सूरत में घर में समय न बर्बाद करें तुरंत अस्पताल जाएं और उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें