फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पढ़ेंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रदेश की बेटियां विशेष फीस छूट पर डिग्री व डिप्लोमा के कोर्सों की पढ़ाई पूरी कर सकती हैं। इसके लिए प्रदेश के जिला मंडी के क्षेत्र सुंदरनगर में स्थित एक निजी संस्थान प्रदेश की मेधावी छात्राओं को विशेष फीस छूट पर डिग्री व डिप्लोमा के विभिन्न कोर्साें की पढ़ाई करवाएगा। डिग्री व डिप्लोमा के कोर्सों में सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर व मेकेनिकल इंजीनियरिंग के कोर्स शामिल हैं। इसके लिए संस्थान ने सत्र 2019-20 के लिए प्रदेश भर से 10वीं और 12वीं की मेधावी छात्राओं के 100-100 आवेदन मांगे हैं। हालांकि इस योजना के लाभ लेने के लिए छात्राओं के 10वीं और 12वीं कक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है और उसके परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना के तहत डिग्री कोर्स की वार्षिक फीस में 78,000 रुपये तथा डिप्लोमा कोर्सों में 45,000 रुपये की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ संस्थान की ओर से यह भी शर्त रखी गई है कि इस योजना का संपूर्ण लाभ छात्राओं को तभी मिलेगा, जब छात्राएं कोर्स की हर कक्षा में पास होंगी। वहीं, प्रबंधन मंडल का कहना है कि संस्थान की इस योजना का लाभ प्रदेश भर की हर पात्र छात्राओं को मिले। साथ ही संस्थान ने स्कूल प्रबंधनों से अनुरोध किया है कि अगर कोई असहाय छात्रा इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उस छात्रा को इस योजना व संस्थान की जानकारी दें।
विज्ञापन

वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि अगर कोई भी छात्रा इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो वह स्कूल प्रबंधन के जरिए इस योजना की जानकारी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें