फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में गूंजे भारत माता की जय के नारे

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के खिलाफ की कार्रवाई पर भाजपा ने पटाखे फोड़कर कर खुशी जताई। ऊना मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सपताल सिंह सत्ती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पुलवामा में पाकिस्तान ने उग्रवादियों को भेज कर हमारे 45 सैनिकों को शहीद किया है। उसका बदला लेने के लिए पूरा देश एक हो चुका है। देश की एक ही आवाज कि अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला कदम उठाया है। मोदी ने सेना को फ्री हैंड दिया था, उसके परिणामस्वरूप मंगलवार तड़के वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी ठिकानों पर बमबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने उम्मीद जताई कि आतंकवाद के खिलाफ आगे भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि भारत की ओर कोई आंख उठाकर न देख सके। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलराम बबलू, ऊना मंडल अध्यक्ष रमेश भडौलिया, बीडीसी सदस्य रवि जैलदार, डॉ. रामपाल सैणी, मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, अजय चौधरी, खामोश जैतिक, जगदेव, विनय शर्मा, अशोक धीमान, मोनू, राजेश राजधानी, अमित सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें