फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने दौलतपुर में निकाली विजय रैली

विज्ञापन
बीवीपी ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर की कार्रवाई के समर्थन में विजय रैली निकाली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। एबीवीपी ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर की कार्रवाई के समर्थन में विजय रैली निकाली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई के लिए वायुसेना को बधाई दी। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


एबीवीपी के कैंपस महासचिव कर्ण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की इकाई दौलतपुर चौक ने कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ कॉलेज परिसर से मुख्य चौक और वापस चौक से कॉलेज परिसर तक विजय रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने सुबह जो आतंकवादियों पर कार्रवाई की, विद्यार्थी परिषद उस एयर स्ट्राइक का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा आज भारतीय सेना के साथ खड़ा है और अगर भारतीय सेना आगे भी आतंकी खात्मे के लिए इस तरह की कार्रवाई करती है तो विद्यार्थी परिषद हमेशा सेना के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के कारण पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक वर्ग के नौजवान से वृद्ध वर्ग के व्यक्ति में खुशी की लहर है। विजय रैली में विद्यार्थी परिषद के मेघा, अंजली, अंकित, मोहित, गौरव आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें