फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र जसवाल बने आवासीय संघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
रक्कड़ कॉलोनी स्थित हिमुडा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की नई इकाई का गठन रविवार को आयोजित आम सभा में किया गया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह जसवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं उपेंद्र सिंह को महासचिव पद की कमान सौंपी गई। राजेश पराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सेवक राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी ने एसोसिएशन की सभी समस्याओं को हल करवाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का भरोसा दिलाया है। आम सभा में हिमुडा कॉलोनी के अधिकतर सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस बैठक में कॉलोनी के विकास, पार्कों के रखरखाव, सड़कों की मरम्मत और पानी की उचित आपूर्ति नहीं मिलने के मुद्दे जोरशोर से उठे। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पानी की आपूर्ति को सुचारु करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। पानी की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए हिमुडा को पत्र लिखने का फैसला किया है। उन्होंने दोटूक कहा है कि यदि 10 दिन में पानी की सप्लाई का मामला हल न हुआ तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होने पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हिमुडा ही उत्तरदायी होगा। बैठक में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष खुशीराम शर्मा, पूर्व महासचिव स्वदेश प्रकाश शर्मा, आरएस जसवाल, केके धवन, विजय शर्मा, राजकुमार ठाकुर, सर्वजीत सिंह, विवेक जसवाल, सतीश ठाकुर, एमएस धीर, नरेश शर्मा, केडी शर्मा, अनीत कुमार, वाईएल शर्मा, रमेश जसवाल, सतीश खन्ना, रमेश मनकोटिया, सोमनाथ शर्मा, भूपेंद्र सिंह समेत करीब सभी हिमुडा कॉलोनी निवासी आम सभा में शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें