फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी दरबार में 20000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
श्री माता चिंतपूर्णी पीठ में रविवार को पवन पिंडी के दर्शन करने के लिए कतारो में अपनी बारी का इं
विज्ञापन
दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को चार घंटों तक लाइनों में करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह ही दर्शनों के लिए लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जोकि दोपहर तक श्रद्धालुओं द्वारा लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गई। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को चार घंटों तक लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ ज्यादा होने के चलते कई श्रद्धालु बिना दर्शनों के ही अपने घरों को लौट लिए।
उत्तराखंड के देहरादून से आए श्रद्धालुओं आलोक, रचना इत्यादि ने बताया कि लंबी लाइनों के कारण दर्शन नहीं कर पाए और घरों को लौट रहे हैं। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की रौनक लौटने से बाजार में भी रौनक बनी रही। इससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। श्रद्धालु माता की भेंट गाते, जयकारे लगाते मंदिर पहुंच रहे थे। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। रविवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना की। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इससे मंदिर न्यास को आय सृजित हुई तो दूसरी ओर दर्शनों के लिए लगी लाइनों की रफ्तार थम सी गई जिस कारण उनकी प्रतीक्षा का समय काफी बढ़ गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन पास सिस्टम का लाभ भी उठाया। कई भक्त लिफ्ट के जरिए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचे और आसानी से माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैड़ी मेले से पहले बढ़ी रौनक
मैड़ी मेला भी शुरू होने वाला है, जिसके चलते अब मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रखा गया, जिससे पूरे दिन दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना की। इस रविवार को काफी दिनों बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें