डेरा बाबा रुद्रानंदर आश्रम की गद्दी पर विराजमान हुए श्री हेमानंद महाराज को सम्मानित करते उपमुख्
ब्रह्मलीन सुग्रीवानंद महाराज के समाधि स्थल की हुई विधिपूर्वक स्थापना
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। देशभर में प्रसिद्ध ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा रुद्रानंद में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर ब्रह्मलीन सुग्रीवानंद के समाधि स्थल की विधिपूर्वक स्थापना की गई और वर्तमान अधिष्ठाता हेमानंद महाराज को गद्दी पर विराजित किया गया।
कार्यक्रम में संत बाबा बाल महाराज, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देशराज गौतम सहित कई धार्मिक व राजनीतिक हस्तियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित कर सुग्रीवानंद महाराज की तप, त्याग और साधना की जीवन प्रतिमूर्ति को याद किया। उन्होंने आश्रम के अधिष्ठाता हेमानंद को गद्दीनशीन होने पर बधाई दी और आश्रम के आध्यात्मिक, सेवा एवं जनकल्याण कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की कामना की। कार्यक्रम परिसर श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा।