फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता रानी के दर्शनों को पहुंचे 20 हजार भक्त

विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में रविवार को पूरा दिन गूंजते रहे जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। पवित्र शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर परिसर के बाहर लगनी शुरू हो गईं और शाम तक भक्तों का यह क्रम जारी रहा। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर बस स्टैंड तक लंबी-लंबी लाइनों में खड़े श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु माता रानी के जयघोष करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रशासन और पुलिस के कर्मचारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर भक्तों को दर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मंदिर परिसर में फूल, प्रसाद और भोग सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर रौनक बनी रही। भक्तों ने परिवार सहित आस्था के इस केंद्र में दर्शन के साथ-साथ प्रसाद ग्रहण किया और माता से अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रविवार को आई इस भीड़ से स्थानीय बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। होटल, धर्मशालाएं और लंगर स्थलों पर सुबह से शाम तक श्रद्धालु आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें