फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 20 पद

Sun, 21 Jun 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बाल विकास परियोजना धुंदला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के 20 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आगामी आठ जुलाई शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं। रिक्त पदों में आंगनबाड़ी केंद्र बेरी हटली, ढीयूंगली के पड़ियोला, अरलू, करमाली के खड़ोल, कठोह के धरूं और छपरोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र मुच्छयाली, धतोल- एक, अरलू के भरमोत और करोड, खरियालता के बही, प्रोइया के प्रोइया-दो और कुसियाला, चुलहड़ी, रायपुर-दो, बैरिया के बैरिया-दो, चोली के भिंडला, सोहारी के बलदोह, चोली तथा सिहाणा के जरोला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला, बंगाणा विवेक कुमार ने बताया कि आवेदक महिला का परिवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र के सर्वेक्षण में शामिल होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु 8 जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना आवश्यक है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हो। आवेदन पत्र सादे कागज पर जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें