कटौहड़ खुर्द स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे
विधायक बलवीर सिंह ने बांटे बच्चों को पुरस्कार
स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से किया मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौहड़ खुर्द में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। स्कूल के प्रधानाचार्य रशपाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
विधायक बलवीर सिंह ने स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया और सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ किए गए शैक्षणिक कार्यों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विधायक ने स्कूल में कमरों के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार डोगरा, मंडल महासचिव जयदेव खट्टा, महासचिव महेश मेहता बीडीसी सदस्य शंभू गोस्वामी, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अशोक धीमान बबलू, उपप्रधान प्रीतम सिंह, एसएमसी प्रधान दलवीर सिंह, अन्य विद्यालयों से आए अतिथियों के रूप में प्रधानाचार्य असीम धीमान, सुशील ठाकुर, व्यासदेव, स्कूल स्टाफ सदस्य नीलम रानी, राजेश कुमार, जोगिंदर सिंह, रविंद्र कुमार, रीता शर्मा, शालिनी शर्मा, मधु पटियाल, सेवा सिंह, अल्का शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में स्कूल के छात्र आर्यन राजन, हिन्ना देवी, पंकज कुमार, साक्षी देवी, बबिता, शाईनी, अफजल खान, शुभम जसवाल, मुनीष शर्मा, सुशील कुमार, जहीर मोहम्मद, सागर डोगरा, अभिषेक पटियाल, सचिन चौधरी, अभिषेक, आशुतोष चौधरी, कपिल, अनीश चंचल, निशांत चौधरी, विकास राजन, अतुल कुमार, अमन ठाकुर, अनिकेत, अखिल पटियाल, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद अली, शिवा चौहान, अभिषेक, मोहम्मद तहमीन, योगेश, समीर खान, दीक्षांत चौधरी, बालकृष्ण, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार आदि को सम्मानित किया गया।