राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंदली में एनसीसी कैडेट ने दलेडी राजपूता गांव को गोद लिया। उसके बाद गांव में कैडेटों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। लोगों को अपने मत का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा और अपने मत को सोच समझ करने के लिए प्रेरित किया।
प्रथम हिमाचल प्रदेश नौ सैना एनसीसी इकाई बिलासपुर के कमांडधिकारी कंमाडर मोनिका शर्मा के निदेशों के तहत दलेडी राजपूता गांव को गोद लिया गया है। इस गांव में भारत स्वच्छ अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान, प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, जागरुकता रैलियां कूड़ा संयंत्र के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मंगलवार को एनसीसी कैडेट ने हाथों में बनर लेकर, है यह सब की जिम्मेवारी वोट डाले हर नर नारी, बूढ़े हो या जवान सभी करे मतदान, संदेश देते हुए रैली से घर-घर जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुशीला, एनसीसी अधिकारी संजीव पराशर, पवन कुमार, गांव वासियों में संजय, संजीव, कुलवंत सिंह, सूरम सिंह, नीलम कुमारी, विक्कू, रमेश चंद आदि उपस्थित थे।