फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने आठ साल के बच्चे को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
क्षेत्र के वीरभद्र चौक के पास सड़क पार कर रहे एक आठ वर्षीय बच्चे को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान विवेक कुमार निवासी गौतम फार्म हाउस संतोषगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में घायल बच्चे को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पातल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय सिंह निवासी गांव नगोई तहसील तिहार जिला शाहजहांपुर ने संतोषगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका आठ वर्षीय बालक वीरभद्र चौक के पास सड़क पार कर रहा था कि सामने से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके बालक को चोटें आई हैं। घायल को बीबीएमबी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें