फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कविता प्रथम

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
रावमापा नंगड़ा में सोमवार को बच्चों में भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने की अलख जगाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार बैंस ने बच्चों से भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी काम को करवाने के लिए न रिश्वत लेनी चाहिए न ही देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी इच्छाओं को सीमित रखना चाहिए और किसी भी कीमत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। प्रधानाचार्य हरकेश जसवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में जमा दो कक्षा की कविता ने पहला, दसवीं की रिया ने दूसरा और दसवीं की ही दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. नीलम, मीनाक्षी, सुरुचि शर्मा, बालकृष्ण, नरेंद्र पाल सिंह, कर्म सिंह, कल्पना सैनी, मोनिका चौधरी, पूजा देवी, नीलम कुमारी, सुरेश कुमार, सुनीता सैनी, अलका शर्मा, शिव कुमार, राजीव, सरोज कुमारी, माधुरी शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें