फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में दो निजी स्कूल बसों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)।
नूरपुर बस हादसे से सबक लेते हुए चिंतपूर्णी पुलिस ने अब स्कूल बसों के खिलाफ तेवर कड़े कर लिए हैं। वीरवार के दिन ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने भरवाईं के एक निजी स्कूल की दो बसों के ओवरलोडिंग के चलते चालान काटे हैं। बताया जा रहा है क्षेत्र के कई प्राइवेट स्कूलों की ओर से जहां पुरानी बसों से गुजारा चलाया जा रहा है, कई बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बसों में भरा जा रहा है।
विज्ञापन


अब पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर इन दावों को पुख्ता कर दिया है। ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल बसों के मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चिंतपूर्णी क्षेत्र काफी भीड़ वाला है, इसलिए ओवरलोडिंग घातक सिद्ध हो सकती है। स्थानीय लोगों में प्रधान नरेंद्र कालिया, प्रधान सुषमा शर्मा, रमेश चंद, संजीव, निरंजन कालिया, विनोद कालिया, केसर चंद, तिलक राज कालिया का कहना है कि नूरपुर हादसे से सबक लेते हुए प्राइवेट स्कूल मालिकों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। ओवरलोडिंग और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन को कड़ा रुख कड़ा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें