फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना अस्पताल में डायलिसिस सुविधा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अब सोमवार से किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सुविधा शुरू हो जाएगी। अब किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए बाहरी राज्यों में महंगे दामों पर नहीं भटकना पड़ेगा। पहले किडनी रोगियों को अपने डायलिसिस के लिए चंडीगढ़ सहित पंजाब के जिलों में जाना पड़ता था जहां डायलिसिस के लिए उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। अब ऊना में यह सुविधा मिलने से रोगियों के लिए लाभान्वित होगी।

यही नहीं बीपीएल और निर्धन परिवारों के लिए डायलिसिस की सुविधा निशुल्क रहेगी जबकि अन्य रोगियों के लिए सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर डायलिसिस किया जाएगा। ऊना अस्पताल में डीसीडीसी की तरफ से यह सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। ऊना अस्पताल में सोमवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। ऊना अस्पताल के डॉ. एसएस कटोच और ऑपरेशन मैनेजर मोहम्मद नोमान ने शनिवार को डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया है।
विज्ञापन


इससे रोगियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। डीसीडीसी देश भर के बड़े अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डायलिसिस केंद्र में आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


डायलिसिस संबंधी जानकारी के लिए करें संपर्क
ऊना अस्पताल में डायलिसिस संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रोगी मोबाइल नंबर 8506004163 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑपरेशन मैनेजर मोहम्मद नोमान ने बताया कि एक दिन में करीब 18 लोगों का डायलिसिस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें