419 लोगों ने नहीं भरा बिजली बिल
उपभोक्ताओं पर करीब 7.62 लाख की देनदारी
22 तक बिजली न दिया तो कटेगा कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)।
विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के चार विद्युत अनुभाग नंगड़ा, जनकौर, अजौली और संतोषगढ़ के करीब 419 विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत बिलों की अदायगी नहीं की है। उपभोक्ताओं पर लगभग 7.62 लाख रुपये की देनदारी है। विद्युत बिलों की समय पर अदायगी न होने से विद्युत बोर्ड के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं तो समय पर बिल जमा न होने से विद्युत बोर्ड के कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है। विद्युत बोर्ड ने 419 उपभोक्ताओं को 22 फरवरी तक बिल की अदायगी करने का समय दिया है। यदि उपभोक्ताओं ने समय रहते विद्युत बोर्ड के बिजली बिल की अदायगी न की तो विद्युत बोर्ड बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत कनेक्शन काट देगा। विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ 419 लोगों ने पिछले कई माह से बिजली बिल की अदायगी नहीं की है। संतोषगढ़ नगर के एसडीओ यशविंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं पर 7.62 लाख रुपये की देनदारी है। उपभोक्ताओं को 22 फरवरी तक बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। 23 फरवरी से बिना सूचना दिए बिजली का कनेक्शन स्थायी रूप से काटने के निर्देश दे दिए जाएंगे।