फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पद्मावत फिल्म चली तो होगा विरोध: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि हिमाचल में यदि 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत को चलाया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली की ओर से निर्मित फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसे राजपूत समुदाय कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस फिल्म को कदापि नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में रानी पदमावती के किरदार का अपमान किया है जिसका सभी क्षत्रिय विरोध करते हैं। महासभा ने सरकार से मांग की है कि फिल्म को हिमाचल में न चलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इसे नहीं रोका गया तो माहौल बिगड़ सकता है। फिल्म में जो भी बदलाव हुआ है, वह केवल नाममात्र का है। इस मौके पर नरेश ठाकुर, नरेंद्र परमार, बिंदी ठाकुर, विक्रम जसवाल, दिलबाग ठाकुर, कंवर मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें