ऊना।
सेवाविृत्त परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच ऊना की बैठक वीरवार को हुई। यह बैठक माता सिद्ध दात्री मंदिर के परिसर में जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदेश में नई सरकार बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और वित्तीय लाभों के लिए बजट में स्थायी प्रावधान करने की बड़ी आशाएं हैं।
उन्होंने वीरेंद्र कंवर को कैबिनेट मंत्री बनने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। राज्य उपाध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पिछली सरकार ने पेंशन और वित्तीय लाभ न देने पर बहुत प्रताड़ित किया। इस कारण धन के अभाव से कई सेवानिवृत्त कर्मचारी इलाज नहीं करवा पाए।
उन्होंने कहा कि हमें नई सरकार से आशा है कि वह हिमाचल परिवहन पेंशनरों को पेंशन के बजट में प्रावधान करेंगे। इस बैठक में सतपाल शर्मा, मोहन लाल, जगदेव सिंह, रमेश डोगरा, बलवीर सिंह, जगदीश चंद, वीर सिंह, ज्ञान चंद, राम नाथ, महिंद्र सिंह, रशपाल सिंह, गुरदेव सिंह, अविनाश कुमार, मंशा राम, तेलू राम उपस्थित रहे।