ऊना।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इनमें ऊना की शिक्षण संस्थाओं व युवा क्लबों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में एपीआरओ राजेश जसवाल, वरिष्ठ कोच कुलदीप शर्मा और संगीत प्राध्यापक सुशांत गुलेरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने में खेल की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की दीक्षा कुमारी प्रथम, धुसाड़ा की शिखा द्वितीय और अंब की रुपांशी तृतीय स्थान पर रही।
पानी बचाओ जीवन बचाओ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में रावमापा बहडाला की मनीषा पहले, रॉकफोर्ड स्कूल ऊना के साहिल तिवारी दूसरे और आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। शिवालिक हिल्स पब्लिक स्कूल अंब की तनुजा और केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा के विशेष धीमान को सांत्वना पुरस्कार मिला। बुनाई प्रतियोगिता में ऊना की किरण, अंब की शिखा व काजल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा की रिया व श्रुति रही प्रथम। इसी कार्यक्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा की रिया और श्रुति की जोड़ी प्रथम, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के आदर्श और सताक्षी की जोड़ी द्वितीय तथा शिवालिक हिल्स पब्लिक स्कूल अंब की आंचल शर्मा व साहिल ठाकुर की जोड़ी तृतीय रही।
लोकगीत प्रतियोगिता में शिवालिक हिल्स पब्लिक स्कूल अंब पहले, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा दूसरे तथा यूथ क्लब हरोली की टीम तीसरे स्थान पर रही। सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने युवाओं से स्वामी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
युवा सेवा एवं खेल विभाग की युवा संयोजिका सुमन लता ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में अव्वल प्रतिभागियों को 19 जनवरी को धर्मशाला में होने वाली राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। युवा संयोजिका सुमन लता के अतिरिक्त कोच कुलदीप शर्मा, संगीत के प्राध्यापक सुशांत गुलेरिया, अनिल, जोगिंद्र देव आर्य, सीमा शर्मा, शक्ति, सीमा निरंकारी आदि उपस्थित रहे।