फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 महिला खिलाडिय़ों ने दिया हॉकी ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
130 खिलाड़ियों ने दिया हॉकी ट्रायल
विज्ञापन

महिला सीनियर और सब जूनियर अंडर-21 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
ऊना। इंदिरा मैदान ऊना में रविवार को एस्ट्रोटर्फ मैदान में महिला खिलाड़ियों के लिए हॉकी ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की सीनियर हॉकी और सब जूनियर अंडर-21 के करीब 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के लिए 70 खिलाड़ियों और सब जूनियर अंडर-21 में करीब 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में भाग लिया। ट्रायल के दौरान हिमाचल हॉकी के महासचिव रमेश पठानिया, अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान सुमन पुरी, प्रदेश सचिव सुनीता, हमीरपुर एसोसिएशन के सचिव एसएस पठानिया, हॉकी कोच मंडी सुषमलता ने खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी। उन्होंने खिलाड़ियों को उचित निर्देश दिए साथ ही खेल की बारीकियां भी बताईं। महासचिव रूमेश पठानिया ने बताया कि सीनियर वर्ग में प्रदेश की टीम एक से 10 फरवरी तक हरियाणा के हिसार में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसके अलावा अंडर-21 खिलाड़ियों की टीम 23 जनवरी से एक फरवरी तक केरला में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। उससे पहले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें