ऊना। राष्ट्रीय संकल्प और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एडीएम सुखदेव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता एवं कार्यों को याद किया। कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे योगदान देने के लिये सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया।
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने ली शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा हंस राज गुलेरिया तथा भूप सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने मूल कर्तव्यों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया।