फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मुख्य सड़क तक पहुंच गईं कतारें

Mon, 06 Jul 2026 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने पर लाइनें मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गईं और श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
भीड़ के बावजूद मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। सड़क पर एक ओर श्रद्धालु कतार में खड़े रहे, जबकि दूसरी ओर निजी वाहन गुजरते रहे। कई बार श्रद्धालुओं को वाहनों को रास्ता देने के लिए लाइन से हटना पड़ा।
विज्ञापन

इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ और यातायात एक साथ चलने से कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रही।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जब दर्शनार्थियों की कतारें मुख्य सड़क तक पहुंच गई थीं, तब सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि वीकेंड पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जानी चाहिए।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मौसम और भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें