फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बद्दी, नालागढ़ और चंडीगढ़ के लिए भेजी 15 स्पेशल बसें

Fri, 13 Nov 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने वीरवार को ऊना जिला से 15 स्पेशल बसों का संचालन किया। जिसमें बद्दी, नालागढ़ और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें भेजी गई। निगम के कार्यकारी उपमंडल प्रबंधक राजेश जोशी का कहना है कि वीरवार को हरोली और ऊना डिपो से बाहरी जिलों और राज्यों के लिए 15 स्पेशल बसों का संचालन किया गया। सवारियों की बढ़ती तादाद को मद्देनजर रखते हुए उनकी आवाजाही को सुगम बनाने की दृष्टि से निगम ने समय-समय पर वीरवार को भी विभिन्न जिलों के लिए बसें भेजी और चंडीगढ़ के लिए भी बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

बस अड्डा ऊना और हरोली में दिनभर आम जनता की आवाजाही बनी रही और त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद फिर से अपने कामकाज के लिए लोग लौटते नजर आए। जिसके चलते बसों में काफी भीड़ नजर आई। हर काउंटर पर टिकट बुक करवाने से लेकर पूछताछ के लिए भी भीड़ उमड़ी रही। ऊना बस अड्डा में नालागढ़ बद्दी और चंड़ीगढ़ के काउंटर पर सारा दिन टिकटों की बुकिंग करवाने के लिए सवारी की भीड़ उमड़ी रही तो वहीं पूछताछ काउंटर पर भी बसों का संचालन को लेकर सवारी ने पूरा ब्योरा लिया और निगम की बसों में सफर करके सहजता से अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। त्योहारी सीजन में ऊना जिला के डिपो ऊना और हरोली में निगम को 40 लाख के तकरीबन आमदन होने का आकलन लगाया गया है। इसमें ऑनलाइन बुकिंग से लेकर सामान्य दिनों की तर्ज पर स्पेशल बसों से आय को शामिल करके निगम ने अतिरिक्त आय होने का अनुमान लगाया है। वही त्योहारी सीजन में स्पेशल बसों के संचालन का भी ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर खास असर पड़ता नजर नहीं आया है। दो-चार रूटों पर ही बसों का ग्रामीण क्षेत्र में संचालन नहीं हो पाया है, तो वहीं होशियारपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़ के लिए त्योहारी सीजन में बसों का दोनों डिपो से संचालन नियमित रूप से जारी रहा और वीरवार को भी सवारियों की तादाद को मद्देनजर रखते हुए बद्दी, नालागढ़ और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें