फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 15 स्कूलों ने नहीं दी छात्र संख्या की जानकारी, विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 14 जुलाई तक दिया समय
विज्ञापन

जानकारी समय पर न भेजी तो उच्चाधिकारियों को किया जाएगा सूचित
सभी स्कूलों ने मांगी गई है विषय के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के 15 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों ने विषय अनुसार विद्यार्थियों की दाखिला संख्या (एनरोलमेंट) के बारे में जानकारी मुहैया नहीं कराई है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र को तीन माह से अधिक समय बीत चुका। शिक्षा विभाग ने इन सभी स्कूलों को दोबारा निर्देश दिए हैं कि 14 जुलाई तक यह जानकारी विभाग के पास उपलब्ध करवाई जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
जानकारी के अनुसार बीती पांच जुलाई को शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी स्कूलों के प्रमुखों को कहा गया कि 10 जुलाई तक सभी रावमापा स्कूल में विषय के अनुसार विद्यार्थियों की दाखिला संख्या के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके बावजूद 10 जुलाई तक 15 स्कूलों ने यह जानकारी भेजना जरूरी नहीं समझा। जिन स्कूलों की ओर से यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, उनमें रावमापा अंबेहड़ा, अंबोटा, चक सराय, चिंतपूर्णी, गिंडपुर मलौन, गोंदपुर बनेहड़ा, कड, कुंगड़ंत, किन्नू, पिपलू, पिरथीपुर, पंजावर, सलोह बेरी, थानाकलां, त्यूड़ी का नाम शामिल है।
विज्ञापन

विभाग ने इन सभी स्कूलों को दोबारा आदेश दिए कि 14 जुलाई तक उक्त जानकारी शिक्षा विभाग कार्यालय के पास उपलब्ध करवाई जाए। ऐसा न करने वाले स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। विभाग ने कहा कि यह जानकारी ईमेल के माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके लिए विभाग के कार्यालय से संपर्क करें।
बॉक्स
विद्यार्थियों की हाजिरी 75 फीसदी रखने के आदेश
निदेशालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्कूल प्रमुखों को एक पत्र जारी कर विद्यार्थियों की औसतन 75 प्रतिशत के अधिक हाजिरी को सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। निदेशालय से स्पष्ट कहा कि कम दर्ज हो रही हाजिरी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर एक सवाल है। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि सभी स्कूलों को एनरोलमेंट संबंधी जानकारी मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं। अगर सोमवार तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं होती तो निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें