अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल परिसर में घट रही हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए रावमापा तलमेहड़ा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने स्कूल पत्रिका शिवांचल के द्वितीय अंक का विमोचन किया और स्कूल की वेबसाइट लांच की। उन्होंने बताया स्कूली छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
इसलिए बच्चों को सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए छात्र हित में यह निर्णय लिया है। कैमरे लगाने से यहां हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इन सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सात दिन तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। वार्षिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग की किसी भी संभावना पर अंकुश लगाया जा सके और शैैक्षणिक गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार हो सके।
कैमरे स्कूल की संपत्ति को छुट्टी के बाद नुकसान से बचाने, अनुशासन बनाए रखने, स्कूल से बंक मारने वालों पर नजर रखने, समय की अनुपालना, स्कूल में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता कुलदीप चंद, वीरेंद्र चड्ढा, जीवन लाल शर्मा, कुलदीप कुमार, अनिल कुमार सिंह, सुभाष चंद, विरेंद्र कुमार, कमलजीत, मनीषा चौधरी, अजय प्रकाश, निशा देवी, अशोक कुमार, रजनीश, राकेश चंद, सीएंडवी वर्ग से सुखदेव शास्त्री, कमल देव, लिपिक धर्मेंद्र पाल लट्ठ, सेवादार, विष्णु इंदिरा, कमलेश उपस्थित थे।