फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू ऊना में ऑनलाइन सिस्टम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला भर के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने जिला भर के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने दाखिले के लिए आवेदन दाखिल किए। ऊना कॉलेेज में दाखिले के लिए पहली बार ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन ऑनलाइन सिस्टम लागू होना विद्यार्थियों के लिए सबब बन गया। पहले दिन बहुत कम संख्या में विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन दाखिल कर पाए। कॉलेज प्रशासन की ओर से नए विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए मागदर्शन भी किया गया। कॉलेज में छात्र-छात्राएं दाखिले को लेकर भटकते नजर आए। छात्र संगठनों ने भी कॉलेजों में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। एबीवीपी व एनएसयूआई ने ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को निंदनीय करार दिया है। एबीवीपी ऊना इकाई के कैंपस अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन का ऑनलाइन सिस्टम फेल होकर रह गया है। विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए साइबर कैफे में जाना पड़ रहा है। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि पहले दिन लगभग 170 विद्यार्थियों ने आवेदन दाखिल करवाए।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि इस वर्ष से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या पेश न आए, इसके लिए कमेटियां गठित की गई हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विद्यार्थियों को आवेदन करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें