फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में एक्स-रे सुविधा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन जल्द ही रोगियों की सुविधा के लिए शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही इसका लाभ रोगी उठा पाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने एक्स-रे मशीन के लिए करीब पौने दो लाख रुपए की लागत से नया ट्रांसफॉर्मर मंगवा लिया है। जिसे फिट करते ही मशीन को सुचारू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को 1.70 लाख रुपये का नया ट्रांसफॉर्मर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचा। पिछले काफी दिनों से अस्पताल में रोगियों को एक्सरे करवाने के लिए भटकना पड़ रहा था। मरीजों को निजी लैब के चक्कर काटने पड़ रहे थे। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुविधाएं मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है। एक्स-रे विभाग में खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर नया मंगवाया गया है। जिसके बाद लोगों को एक्स-रे का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें