फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कड़ी सुरक्षा के बीच 1393 अभ्यर्थियों ने दिया नीट

Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले दस्तावेज खंगालते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन के दौरान रविवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1393 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 1545 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 152 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी केंद्रों पर सुरक्षा व जांच व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। जिले में परीक्षा का आयोजन पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सलोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला और जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में किया गया।
सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की केंद्रों के बाहर आवाजाही शुरू हो गई थी। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे विद्यार्थी सुबह 10 बजे के बाद केंद्रों पर पहुंचने लगे, जबकि प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और गहन तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। बटन वाली शर्ट, बेल्ट, रबर बैंड, पेन-पेंसिल सहित अन्य सामग्री की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई।
सुरक्षा मानकों के चलते अधिकांश अभ्यर्थी निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप कपड़ों में परीक्षा देने पहुंचे।
हर परीक्षा केंद्र के बाहर औसतन 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे समय स्थिति पर नजर बनाए रखी। दस्तावेज सत्यापन और सुरक्षा जांच के कारण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें भी लगी रहीं। हालांकि सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर केंद्रों में पहुंच गए और परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई।
केंद्र ढूंढने में हुई परेशानी
जिले के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी जिलों से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों का स्थान ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई युवा केंद्रों तक पहुंचने के लिए दुकानदारों, स्थानीय लोगों और राहगीरों से जानकारी लेते नजर आए। इसके बावजूद सभी केंद्रों पर परीक्षा तय समय पर शुरू हुई और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
शांति से हुई परीक्षा : नीलम
नीट परीक्षा की सिटी कोऑर्डिनेटर और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सलोह की प्रधानाचार्य नीलम गुलेरिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2026 पुनर्परीक्षा जिला ऊना के चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। किसी केंद्र में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें