फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास कल होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सात मार्च को प्रस्तावित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ की एक टीम मंगलवार को ऊना पहुंची। पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. जगतराम के नेतृत्व में टीम ने उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने टीम को प्रशासन की ओर से किए जा रहे इंतजामों की विस्तार से जानकारी दी। जिस पर पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने संतोष व्यक्त किया। जिला के मलाहत में पीजीआई के बहु प्रतीक्षित सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास सात मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती उपस्थित रहेंगे। गौर है कि ऊना सदर के मलाहत में बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर पर 500 करोड़ की लागत आएगी, जिसकी मंजूरी पीजीआई द्वारा दे दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला का यह बड़ा प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें