फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखाया अपना हुनर

विज्ञापन
ऊना कॉलेज में लगाई मॉडल्स प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
राजकीय पीजी कॉलेज ऊना में एमबीए और एमसीए विभाग के सौजन्य से प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा वर्कशाप का भी आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने शिरकत की। इस अवसर पर एएमपी सॉल्यूशन लिमिटड की प्रतिनिधि बबीता भी मौजूद रहीं। उन्होंने एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों को पर्सनेलिटी डवल्पमेंट के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से एमबीए और एमसीए के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ साक्षात्कार के लिए तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र आत्म विश्वास बनाए रखें। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मॉडल्स के माध्यम से प्रतिभा को प्रदर्शित किया। मॉडल्स में मुख्य रूप से एमबीए से मिल्क डिस्ट्रीब्यूशन इन विलेज, सीएसआर, ओल्ड कॉयन कलेक्शन, हौबिस क्ले मॉडल, ऑटोमेटिड क्वॉयन सेपेरेशन मशीन, एयर पॉल्यूशन, ब्रिक ब्रेक, क्ले डिजाइन, कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, शॉपिंग मॉल सहित अन्य शामिल रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने मॉडलस के लिए विद्यार्थियों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. एसके बंसल, प्रो. पुनीत कंवर, प्रो. लखबीर, प्रो. सोनिका, प्रो. अनिल सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें