राजकीय महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में मिली उत्कृष्ट सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग के 13 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कैंपस प्लेसमेंट में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। 15 दिसंबर 2025 को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में अग्नित फार्म प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की ओर से चार विद्यार्थियों अनुराग शर्मा, अंशुल शर्मा, नमन शर्मा और प्रदीप शर्मा का चयन किया गया।
इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को डी मार्ट नगरोटा में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में नौ विद्यार्थियों आयुष, अमीषा ठाकुर, निखिल कुमार, अधिता शर्मा, भावना पांडेय, प्रीति कोशल, पयुष अंगरा, सौरव कुमार और दीक्षित शर्मा को अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों का चयन उनके विषयगत ज्ञान, व्यावसायिक कौशल, संचार क्षमता और व्यक्तित्व के आधार पर किया गया। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष विद्यार्थियों के लिए आगामी समय में और भी प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि हर विद्यार्थी को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। एमबीए विभाग के समन्वयक डॉ. संजय वर्मा और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कन्वीनर प्रोफेसर पुनीत कंवर ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत और महाविद्यालय के सतत प्रयासों का परिणाम बताया। इस सफलता ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग से जुड़ाव को नई पहचान दिलाई है। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रोफेसर रशपाल सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।