फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 12वीं के विद्यार्थियों को बैज लगाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
गुरुकुल स्कूल पक्का परोह में विदाई समारोह के मौके पर विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य । स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



अंब (ऊना)। कटौहड़ कलां स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने मुख्य अतिथि और 12वीं के विद्यार्थियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
समारोह के दौरान अर्नव ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल और रिधिमा भोगल को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा अनुज ठाकुर को मिस्टर स्माइल, जैस्मीन को मिस स्माइल, आशुतोष बाली को मिस्टर एस्थेटिक, शगुन चौधरी को मिस आइकॉनिक, सान्वी सुदल को मिस ब्यूटीफुल और आर्यन कुमार को मिस्टर हैंडसम चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश गौतम ने बच्चों को उनके भविष्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों की कॅरिअर काउंसलिंग की और उन्हें अपना लक्ष्य तय कर ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए वह भावुक भी हो गए। स्कूल की निदेशक ज्योति गौतम और प्रिंसिपल ने भी छात्रों को उनके आने वाले जीवन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें