फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
108 और 102 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से खड़े आपातकालीन वाहन। स्रोत यूनियन।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर के पार्क में एकत्रित होकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। कर्मचारियाें ने कहा कि इससे पहले भी कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं लेकिन अभी तक मांगों को लेकर कंपनी व सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। कर्मचारी 12 फरवरी से 17 फरवरी तक हड़ताल पर हैं। इनका कहना है कि काफी समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द हल किया जाए, जिसमें मुख्य रूप से वेतन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। सरकार से मांग है कि स्पष्ट नीति बनाकर कर्मचारियों को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान की जाए। यूनियन ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। यूनियन का कहना है कि एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। आरोप लगाया है कि कर्मचारियों से नियमित ड्यूटी के अलावा अतिरिक्त समय तक काम करवाया जाता है, लेकिन उन्हें नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों के स्थानांतरण मनमाने तरीके से किए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी मांग की है कि उन्हें बीमारी, दुर्घटना और अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान पूर्ण वेतन दिया जाए तथा किसी प्रकार की वेतन कटौती न की जाए। इस मौके पर रजनीश, शशि, अजय, संतोष, शविंदर, मनीश, पुष्पक, नरेंद्र व विनोद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें